![]()
डूंगरपुर के दोवड़ा थाने में पूछताछ के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा किया।
डूंगरपुर के दोवड़ा थाने में पूछताछ के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उदयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक को चोरी के एक मामले में पकड़ा था। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस न
दोवड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह देवसोमनाथ कलारिया निवासी दिलीप अहारी को डूंगरपुर शहर में उसकी बुआ के घर से चोरी के एक प्रकरण में हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे थाने लाया गया।
थाने में पुलिस द्वारा पूछताछ शुरू करने के कुछ देर बाद ही दिलीप की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर दिलीप के परिजन और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां हंगामा किया और दोवड़ा थाना पुलिस पर दिलीप के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी।
युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे डूंगरपुर से उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था और नशे का डोज न मिलने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments