![]()
कोटपूतली-बहरोड़ में डॉ. ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। कोटपूतली के मेन मार्केट में मिलावटी घी बेचने की सूचना पर जांच दल ने मैसर्स कमल जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान 3
निरीक्षण के दौरान दुकान से 25 पीपे में 375 किलो मिलावटी घी मिला। इसके अलावा, तीन गैस सिलेंडर और तीन गैस चूल्हे भी मिले, जिनका उपयोग वनस्पति घी को गर्म करके मिलावटी घी तैयार करने में किया जाता था।मालिक ने पूछताछ में बताया कि वह अलवर से वनस्पति और खुला घी लाता था। वह एक पीपे शुद्ध घी में चार पीपे वनस्पति घी मिलाकर पांच पीपे मिलावटी घी तैयार करता था, जिसे बाजार में 500 रुपए प्रति पीपे के भाव से बेचता था। इस तरह वह शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी घी बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहा था।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी घी का सैंपल लिया और शेष 375 किलो मिलावटी घी को सीज कर दिया। यह व्यक्ति कथित तौर पर वर्षों से यह कार्य कर आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था।इसी कार्रवाई के तहत मैसर्स गोयल जनरल स्टोर पर भी निरीक्षण किया गया, जहां खुले तेल और मसाले बेचे जा रहे थे। इस फर्म से खुले मिर्च और खुले तेल का सैंपल लिया गया। साथ ही, धनिया, हल्दी और मिर्च का सर्विलांस सैंपल भी लिया गया। मिलावट की आशंका पर 35 किलो धनिया, 25 किलो मिर्च और 15 किलो हल्दी को सीज किया गया।सभी सैंपलों को जांच के लिए जयपुर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद FSSA एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में इस तरह की मिलावट हो रही हो तो इसकी सूचना विभाग को दें।इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा और नेहा शर्मा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments