☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में चोरी का माल खरीदने के आरोप में थाने लाए एक ज्वेलर की मौत हो गई। ज्वेलर की मौत होने पर परिजनों ने सोमवार रात हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। मामला उदयपुर से करीब 66 किलोमीटर दूर ऋषभदेव पुलिस थाने का है।

.

परिवार और समाज के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि ज्वेलर की मौत टॉर्चर से हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी तबीयत खराब होने पर तत्काल हॉस्पिटल ले गए थे।

दरअसल, ऋषभदेव थाना पुलिस समोवार दोपहर बाद चोरी के एक मामले में डूंगरपुर के बिछीवाड़ा निवासी सुरेश पंचाल (55) पुत्र हाकर चंद पंचाल को पूछताछ के लिए लाई थाने लाई थी। शाम को थाने में उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ज्वेलर को ऋषभदेव के हॉस्पिटल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।

ऋषभदेव में रात को सुरेश पांचाल की मौत पर विरोध जताते लोग।

ऋषभदेव में रात को सुरेश पांचाल की मौत पर विरोध जताते लोग।

पुलिस पर उठाए सवाल

ज्वेलर की मौत की खबर मिलते ही बिछीवाड़ा से परिवार और आसपास के गांवों से समाज के लोग ऋषभदेव पहुंचे। उन्होंने ज्वेलर की मौत को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए और उसे परेशान करने के आरोप लगाए। उन्होंने रात को ऋषभदेव हॉस्पिटल और पुलिस थाने के बाहर हंगामा कर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार ऋषभदेव थाना क्षेत्र के थाणा गांव में चोरी हुई थी। मामले को लेकर ऋषभदेव पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में सुरेश पंचाल को पूछताछ के लिए थाने लाई। शाम को थाने में सुरेश की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसे तुरंत ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कई थानों से पुलिस बुलाई

इस बीच माहौल को देखते हुए डीएसपी राजीव राहर, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़, कल्याणपुर, खेरवाड़ा, पहाड़ा थाना का जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया। रात तक जुटे रहे परिजन और समाज के लोगों से बातचीत की थी।

ऋषभदेव हॉस्पिटल के बाहर रात को जमा लोगों की भीड़।

ऋषभदेव हॉस्पिटल के बाहर रात को जमा लोगों की भीड़।

बेटे का आरोप-पिता को धमकाया इसलिए मौत

बेटे हिमांशु ने बताया कि गोवर्धन विलास पुलिस उदयपुर लेकर गई और वहां पिता को डराया और धमकाया था। सोमवार को ऋषभदेव पुलिस पिता को लेकर गई और उनको डराया-धमकाया और उनकी मौत हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है।

सरकारी नौकरी की मांग

परिजन और समाज के लोग अभी भी ऋषभदेव पुलिस थाने के बाहर जुटे हैं। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

एसपी बोले- जांच करेंगे

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदार (ज्वेलर) को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लेकर आए थे और कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

व्यापारियों को परेशान कर रही पुलिस

उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि पुलिस काफी समय से सर्राफा व्यापारियों को परेशान कर रही है। जबकि एसपी ने पहले निर्देश दिए थे कि आईपीसी की धारा 411 में व्यापारियों से पूछताछ करनी है तो पहले सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाए। बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई करे। लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंंने ज्वेलर की मौत को लेकर कार्रवाई की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading