उदयपुर के बंबोरा और उसके आसपास गांव में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बना होने से ग्रामीण दहशत में हैं। बीती रात करीब 10 बजे भींडर चौराहे पर लेपर्ड फिर से नजर आया। कार की रोशनी में लेपर्ड भाग रहा था। तभी कार चालक ने इसका वीडियो बना लिया। इससे पहले 1 और 2
फिर 4 अगस्त को बंबोरा में फिर से नजर आया था। ऐसे में ग्रामीण खौफ में हैं। ग्रामीण अकेले अपने खेतों में और रास्तों में जाने से डर रहे है। हालांकि ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने नदीवेला गांव में एक पिंजरा लगाया है। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि अलग-अलग जगह मूवमेंट होने के कारण पिंजरे और भी लगाए जाएं। ताकि लेपर्ड पिंजरे में जल्द कैद हो सके।

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने नदीवेला गांव में एक पिंजरा लगाया है। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि अलग-अलग जगह मूवमेंट होने के कारण पिंजरे और भी लगाए जाएं।
एक सप्ताह पहले बछड़े को मारा दिया था लेपर्ड ने 30 जुलाई को रोडीलाल पटेल के बाड़े में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया था। जिसके बाद से आसपास गांव में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार देखने को मिल रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण डांगी ने बताया कि लेपर्ड के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे है। वन अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments