![]()
छत पर सो रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
खैरथल जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के माचा गांव में 30 साल के युवक की अचानक मौत हो गई। जो रात को छत पर सोया था। सुबह अचेत अवस्था में मिला। अस्पतल में युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक लोकेश मेघवाल के भाई त्रिलोक ने बताया कि लोकेश बिल्कुल स्वस्थ था और रात को छत पर सो रहा था। देर रात परिजनों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे किशनगढ़बास अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान लोकेश की मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। लोकेश अविवाहित था । खेती बाड़ी का काम करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments