☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर की देवनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 माह से फरार था और पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

.

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 25 मार्च 2025 को थाने में मुरलीधर ने रिपोर्ट देकर बताया कि आजाद हिंद मार्केट में उसकी मोटर पार्ट्स की दुकान है। 22 मार्च को वह रात को दुकान मंगल करके चला गया था और सुबह 7 बजे आया तो देखा की दुकान के शटर के ताले तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले में रखें 58000 रुपए चुरा लिए।

दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और इस मामले में 26 मार्च 2025 को दो आरोपी अविनाश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी जॉनी नट घटना के दिन से ही फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मुकदमे हो चुके हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading