☜ Click Here to Star Rating


लेकसिटी के पर्यटन को डेढ़ महीने के भीतर चौथी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पर्यटक अब दूधतलाई पर रोपवे, वाटर स्पोट्र्स के साथ जिप लाइन का भी आनंद उठा सकेंगे। ये 14 सितंबर से शुरू होगी। माणिक्य लाल वर्मा पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क के बीच यह जिप लाइन

.

खास बात ये है कि 630 मीटर लंबी यह लाइन दूधतलाई के ऊपर से गुजरेगी। पर्यटक 40 फीट ऊपर से दूधतलाई और पिछोला झील का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। दोनों पाकों के बीच स्टील के तीन वायर लगाए गए हैं। पर्यटकों को सेफ्टी उपकरण और हानेर से बांधकर सफर कराया जाएगा।

400 रुपए तक होगा किराया

जिप लाइन का किराया 400 रुपए तक होगा। समय सुबह से सूर्यास्त तक रहेगा। दोनों पाकों पर इसके स्टैंड भी तैयार है। निगम ने बिल जॉन एडवेंचर कंपनी को 67.90 लाख में 5 साल के लिए ठेका दिया है। हर साल 10% बढ़ोतरी होगी। निगम को 5 साल में 1.23 करोड़ की कमाई होगी।

700 पर्यटक रोज पहुंचते हैं विछोला व दूधतालाई

दूधतलाई और पिछोला पर घूमने के लिए रोज 200 से 250 पर्यटक पहुंचते हैं। छुट्‌रियों, लोहारों और वीकेंड में यह आंकड़ा 500 से 700 तक पहुंच जाता है। दो माह पहले ही दूधतलाई में वोटिंग शुरू हुई की। इससे पहले दूधतलाई में पर्यटकों के लिए सात आकर्षण नहीं होने की वजह से वे पिछोला तक जाने के कावजूद वहां नहीं आते है।

वर्मा पार्क से शुरू होगा रोमांचक सफर

  • नेहरू गार्डन… इसी माह 5 सितंबर को शुरुआत। दो हेक्टेयर में फैले इस पार्क में फुटपाथ, ओपन थिएटर, हेरिटेज स्ट्रक्बर, हॉर्टिकल्चर के काम किए गए हैं। यह चार साल से बंद पड़ा था। किराया 210 है।
  • उबेश्वरजी एनीकट… पिछले माह शिव मंदिर के पास प्राकृतिक पोखर से बहने वाले इसनों पर तीन एनीकट की शुरुआत की गई। यहां से गिरते झरने पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
  • वाटर स्पोर्ट्स… 19 जुलाई को दूधतलाई में पेडल बोट, शिकारा के रखथ जोरबिंग बैलून शुरू किए गए थे। इसमें देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ शहरवासी भी लुत्फ उठा रहे हैं। अभी दो शिकारा और 5 पेडल बोट से बोटिंग और 4 जॉरबिंग बैलून/बॉल से वाटर स्पोर्ट्स कराया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading