☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर में शास्त्री नगर थाना पुलिस ने मथुरादास माथुर अस्पताल के गर्ल्स मेडिकल हॉस्टल में घुसने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। शास्त्री नगर थाना अधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 30 जुलाई को रात में एक युवक के अस्पताल परिसर स्थित रेजिडेंशियल हॉस्टल मे

.

इस संबंध में थाने के उप निरीक्षक शैतान चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अस्पताल परिसर और परिसर के बाहर जाने वाले रास्तों और हर पॉइंट पर से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद युवक को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।

कायलाना की झाड़ियों में छुपा था आरोपी पुलिस को पता चला कि युवक का कायलाना झील की झाड़ियों में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 घंटे में कायलाना झील की झाड़ियों में ढूंढा और करीब 12 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। इसके बाद पुलिस को युवक को पकड़ने में सफलता मिली।

घटना के समय नशे में था युवक गिरफ्तारी युवक जितेंद्र (30) पुत्र संतोष सिंह सोलंकी बनावता बेरा दईजर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार हॉस्टल में घुसने की घटना के समय वह नशे में था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading