उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में विचित्रा साड़ीज के बहुप्रतीक्षित डेब्यू पॉप-अप का उद्घाटन किया।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में विचित्रा साड़ीज के बहुप्रतीक्षित डेब्यू पॉप-अप का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय एक्सक्लूसिव एग्जीबिशन 1 और 2 अगस्त को नारायण निवास पैलेस कोर्टयार्ड स्थित हाउस ऑफ हिडन ट्रेजर्स में आयोजित की जा रही है।
विचित्रा साड़ीज एक ऐसा प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो अपनी बारीक फ्लोरल प्रिंट्स और क्लासिक डिजाइनों के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर ब्रांड ने जयपुर के लिए विशेष रूप से क्यूरेटेड कैप्सूल कलेक्शन का अनावरण किया। शुद्ध कपड़ों पर हस्त-प्रिंटेड इन साड़ियों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर एक परिधान अपनी एक अलग कहानी बयान करता है।

विचित्रा साड़ीज एक ऐसा प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो अपनी बारीक फ्लोरल प्रिंट्स और क्लासिक डिजाइनों के लिए जाना जाता है।
ब्रांड की शुरुआत 1963 में उत्तम हरकिशन ने की थी। अब इस विरासत को उनके दोहते साहिल उत्तम और बहू अमृषा उत्तम एक नए और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि विचित्रा साड़ीज की कारीगरी दशकों से राजस्थान, मध्यप्रदेश और नेपाल के राजघरानों की पसंद रही है। अब यह ब्रांड अपनी खासियत को नए युग की महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर जैसे शहरों में विस्तार कर रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments