☜ Click Here to Star Rating



शहर के साइबर थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस साइबर ठग ने कोटा के एक व्यक्ति से परिचित बनकर खाते में 6 लाख 10 हजार रुपए डलवा कर साइबर ठगी की थी। आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज से गिरफ्त

.

शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि परिवादी नवल किशोर गुप्ता इंदिरा विहार के रहने वाले हैं उन्होंने जवान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरा परिचित बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 6 लाख 10 हजार रुपए की साइबर ठगी की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रेस आउट कर बैंकों में 359000 रुपए की राशि होल्ड करवाई। आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई।

तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुलजिम अपने दोस्तों परिचितों व मजदूरी करने वाले व्यक्तियों के बैंक खाता किराए से लेकर साइबर ठगी की राशि उन बैंक अकाउंट में डलवाता था। खाता धारक की मोबाइल सिम अपने पास ले लेता और उन मोबाइल नंबरों से इंटरनेट बैंकिंग को खुद ही संचालित करता था। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से साइबर ठगी की राशि को बहाना बनाकर परिचितों के खाते में ट्रांसफर करके नगद राशि प्राप्त कर लेता और उसके बाद नगद राशि को आगे सरगना को कैश डिपॉजिट मशीन से उनके बैंक अकाउंट में डाल देता। वारदात करने के बाद मुलजिम मोबाइल व सिम दोनों को तोड़ देता था। बैंक अकाउंट पर साइबर ठगी की रिपोर्ट हो जाने के बाद दिल्ली, देहरादून और अलग-अलग लोकेशन पर जाकर साइबर ठगी की राशि को एटीएम के द्वारा निकालता रहता था।

तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलजिम को ट्रेस आउट कर एक टीम का गठन किया। पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र के नेतृत्व में कांस्टेबल धर्मेंद्र और झाबरमल साइबर सेल के द्वारा आरोपी ऋषि शर्मा उर्फ गोलू उम्र 21 साल निवासी भगवती विहार कॉलोनी एकता पुलिस चौकी के सामने थाना ताजगंज जिला आगरा उत्तर प्रदेश से डिटेन कर गिरफ्तार किया। मुलजिम के पास से दो मोबाइल भी जप्त किए। आज न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पीसी रिमांड लिया गया। मुलजिम के द्वारा साइबर ठगी की राशि को बरामद करने की अनुसंधान की करवाई जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading