![]()
उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में बीती रात चाकूबाजी की घटना हो गई। जिसमें एक युवक ने पहले एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद को भी घायल कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे नाथद्वारा निवासी रवि सोनी ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया। फिर खुद को घायल कर लिया। आरोपी पहले जबरन युवती के घर में घुसा। फिर बाथरूम में ले गया और गला दबा दिया। जिससे युवती बेसुध हो गई थी। कुछ देर बार जब युवती को होश आया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद भी नहीं रुका और खुद के गले व हाथ को चाकू से काट लिया। खुद घायल होकर बेहोश हो गया। फिर युवती के परिवार ने दोनों को एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
4 दिन में तीसरी चाकूबाजी की घटना उदयपुर शहर में यह तीसरी बार चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। रविवार रात को भी सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। मामूली बात को लेकर झगड़ा और पेट में चाकू मारा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments