![]()
कोटपूतली में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से डीएसपी राजेन्द्र बूरड़क के निर्देशन में क्षेत्र के विभिन्न थानों ने सघन ट्रैफिक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
तीन थानों ने मिलकर की कार्रवाई
इस विशेष अभियान में सरुण्ड, पनियाला और कोटपूतली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सरुण्ड थाना पुलिस ने 83 हजार 500 रुपए, पनियाला थाना पुलिस ने 71 हजार रुपए तथा कोटपूतली थाना पुलिस ने लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए के चालान काटे। इस प्रकार कुल राशि 3 लाख रुपए से अधिक रही।
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती
पुलिस ने जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ट्रिपल सवारी, तेज गति से वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन को प्रमुखता से चिह्नित किया।
डीएसपी राजेन्द्र बूरडक ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments