![]()
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा पटक का असर कीमती धातुओं की कीमत पर नजर आ रहा है। जिसके बाद राजस्थान में मंगलवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर एक लाख 12 हजार रुपए के शिखर
सर्राफा एसोसिएशन के राजेश्वर शर्मा ने बताया कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता की वजह से दुनिया के बड़े देश कीमती धातु में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। जिसके बाद आज सोने की कीमत ने जहां इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई के शिखर स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में नवरात्रि तक दूसरे तक सोने और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे सोने की कीमत एक लाख 15 हजार और चांदी एक लाख 30 हजार के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 12 हजार रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 4 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 87 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 69 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 28 हजार 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments