![]()
पाली जिले के रोहट उपखंड के बस्सी गांव स्थित डिस्कॉम के जीएसएस में लगती आग।
पाली के रोहट उपखंड में बस्सी गांव में बने GSS में मंगलवार दोपहर को अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां लगा ट्रांसफर जल गया और अन्य मशीनरी में भी नुकसान हुआ। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। इस हादसे के चलते जीएसएस से जुड़े छह-सात गा
पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में बने जीएसएस में मंगलवार दोपहर को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में वहा लगा ट्रांसफर जल गया। घटना के चलते जीएसएस से जुड़े बस्सी, धींगाणा, राखाणा, कुलथाणा, भिंडर, देवाण आदि गांवों में लाइट की सप्लाई बंद हो गई है। ऐसे में ग्रामीण परेशान है। हादसे की सूचना पर जेतपुर थाने से एएसआई मंगलसिंह भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। मौके पर डिस्कॉम के अधिकारी भी मौजूद है। जो आगजनी की घटना के बाद वापस जीएसएस से लाइट सुचारू करने में जुटे है। ताकि जल्द से जल्द फिर से विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments