![]()
जोधपुर शहर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद अचानक से बारिश शुरू हो गई।
जोधपुर शहर में 2 दिन के इंतजार के बाद रविवार को ही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहे थे, इसके चलते लोग बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे। वहीं दोपहर होते-होते हुई मूसलाधार बारिश की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
बता दे की जोधपुर में बीते 20 दिनों के इंतजार के बाद 2 दिन पूर्व बारिश हुई थी, उसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो आज रविवार को भी जारी है। ऐसे में बारिश होने की वजह से लोग काफी खुश नजर आए।
किसान नेता अरविंद बर्रा ने बताया कि बारिश होने की वजह से जो किसान अपने खेत में फसल जलने की वजह से परेशान थे उन्हें राहत मिलेगी। क्योंकि बारिश से उनकी फसलों को एक संजीवनी मिली है। बता दे की बारिश नहीं होने की वजह से जोधपुर सहित जिले भर के किसान परेशान थे, उनकी फसल जल रही थी। खास तौर पर मूंग, ग्वार, बाजरे की फसल को लेकर संकट खड़ा हो चला था, लेकिन अभी बारिश के चलते निश्चित तौर पर किसानों को भी राहत मिली है।
वहीं शहर में हुई इस बारिश के चलते कहीं जगहों जल भराव भी हो गया। खास तौर पर बारिश के चलते मेडिकल चौराहा, 12वीं रोड, कायलाना सर्कल की रोड पर आने जाने वाले वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से दुपहिया वाहन चालक भी संघर्ष करते हुए नजर आए। इधर जोधपुर के बासनी ओवर ब्रिज पर भी बारिश की वजह से जाम लग गया। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करवाने में कड़ी में मशक्कत करनी पड़ी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments