☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर में फिट इंडिया मिशन के तहत पुलिसकर्मियों ने योगा कर दिया सेहतमंद रहने का संदेश।

श्रीगंगानगर में फिट इंडिया मिशन के तहत रविवार को जिला पुलिस की ओर से शहर में फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन से साइकिल रैली की शुरुआत हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौकों से होते हुए मीरा चौक पर समाप्त हुई। र

.

कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत किया गया। रैली से पहले पुलिस लाइन में योग, ज़ुंबा, और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियां भी कराई गईं, जिनमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और युवा शामिल हुए।

एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश।

एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश।

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “फिट इंडिया मिशन के तहत आमजन को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग पूरी तरह से समर्पित है।”

साइकिल रैली में युवाओं और पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बना। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर सर्किट हाउस, महाराजा गंगासिंह चौक, शहीद भगत सिंह चौक, बीरबल चौक, सुखड़िया सर्किल, शिव चौक, चहल चौक होते हुए मीरा चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।

जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी, जवान, एनसीसी कैडेट्स और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

एसपी दुहन ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading