![]()
पाली में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गर्म तेल फेंक दिया। जिससे पड़ोसी युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में युवक का इलाज किया गया।
पीड़ित ने औद्योगिक थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसमें पड़ोसी महिला पर उस पर गर्म तेल फेंक कर कुरूप करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औद्योगिक थाना प्रभारी जसवंतसिहं राजपुरोहित ने बताया कि राजेन्द्र नगर निवासी विक्रमसिंह पुत्र फतेहसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 22 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसका भाई रूपसिंह भालेलाव रोड राजेंन्द्र नगर अपने मकान के गेट पर खड़ा था।
इस दौरान सामने रहने वाली महिला प्रियंका ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ (गर्म तेल) फेंका। इससे रूपसिंह को चेहरा झुलस गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां दो दिन तक उसका उपचार किया गया।
रिपोर्ट में उन्होंने महिला पर जानबूझ कर तेल फेंकने का आरोप लगाया। साथ ही तेल से चेहरा झुलसने से कुरूप करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments