राजसमंद झील का जलस्तर हुआ 17 फीट के ऊपर , गोमती नदी व खारी फीडर से पानी की आवक जारी।
राजसमंद में मानसून की बारिश के बाद नदी व नालों में पानी का आवक जारी है। जिले के 25 प्रमुख बांधों में से बाघेरी नाका, नंदसमंद व चिकलवास बांध सहित कुल 8 बांध लबालब हो चुके हैं। बनास व गोमती में पानी का बहाव हो रहा है। नदंसमद बांध से भी खारी फीडर से राज
राजसमंद झील जिला मुख्यालय की लाईफ लाईन है इससे न केवल शहर वासियों के लिए पेयजल आपूर्ति होती है बल्कि आसपास के 42 गावों के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता मानसिंह मीना के अनुसार राजसमंद झील में इस साल 15 जून से अब तक करीब ढाई फीट पानी की आवक हुई जिसके बाद झील का जलस्तर बढ़कर 17 फिट के ऊपर हो गया है जबकि झील का कुल गेज 30 फीट व भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है। स्थानीय झील संरक्षण से जुड़े दिनेश श्रीमाली ने बताया कि यदि खारी फीडर व गौमती नदी से पानी की आवक होती रहेगी तो झील का जलस्तर 22 से 25 फीट पहुंचने की संभावना है। वर्तमान के पानी से आगामी दो साल के लिए पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।

राजसमंद झील का इरिगेशन पाल से नजारा।

राजसमंद झील का जलस्तर 17 फीट के पार पहुंचा।

राजसमंद जिले के 25 बांधों की स्थिति।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments