☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सवाई माधोपुर में नेशनल हाईवे पर पुलिया बह गई। रेलवे स्टेशन पर पटरियां डूब गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. राजस्थान में बाढ़ के हालात, कोटा-सवाई माधोपुर का MP से संपर्क कटा राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सवाई माधोपुर में नेशनल हाईवे पर पुलिया बह गई। रेलवे स्टेशन पर पटरियां डूब गईं। कोटा-सवाई माधोपुर का मध्य प्रदेश का संपर्क कट गया। जयपुर में 5 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई। यहां मुख्य सचिव, DGP सहित कई अधिकारियों के सरकारी आवास के सामने भी पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें

2. किरोड़ीलाल मीणा बोले- SOG सुन ले, ये तमाशा और नहीं चलेगा कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवसिर्टी का दौरा किया। उन्होंने यहां फर्जी डिग्री को लेकर बात करते हुए जांच एजेंसी एसओजी पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि- SOG की टीम सिर्फ एक बार आई और चली गई, लेकिन फर्जी डिग्रियों का खेल अब भी जारी है। ये अब नहीं चलेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें

3. PWD इंजीनियर के घर मिले 1.60 करोड़ रुपए कैश CBI की टीम ने दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन को रिश्वत लेते अरेस्ट किया। एक्सईएन के दिल्ली और जयपुर स्थित घरों पर टीम की तलाशी के दौरान 1.60 करोड़ रुपए कैश मिला। सीबीआई टीम एक्सईएन से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में सड़क पर लगे बिजली पोल में करंट, युवक की मौत जयपुर के पॉश इलाके में बिजली के खंभे में करंट से एक छात्र की मौत हो गई। युवक RAS की तैयारी कर रहा था। घटना 28 जुलाई की शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान की है। बजाज नगर में हुए हादसे का सीसीटीवी आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

5. गहलोत बोले-धनखड़ का इस्तीफा रहस्य बना,वे खुद भी मौन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा देना, रहस्य बना हुआ है। यह मामूली घटना नहीं है, देश को इसका स्पष्टीकरण देना पड़ता है। ये रहस्य बना हुआ है कि उन्हें त्याग-पत्र के लिए मजबूर किया गया या उन्होंने खुद इस्तीफा दिया। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. राजस्थान रॉयल्स ने सरकार के करोड़ों डुबोए IPL के दौरान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से SMS स्टेडियम में अप्रैल में हुए निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। शेन वॉर्न गैलरी को खासा नुकसान हुआ है। मानसून की बारिश के बाद स्टेडियम के साउथ ब्लॉक की छत से पानी टपकने लगा है। प्लेयर लाउंज की फॉल सीलिंग टूट चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

7. दूध को जहर बनाने वाली गैंग पर FIR, भास्कर ऐप में खुलासे पर कार्रवाई दूध के टैंकर में केमिकल की मिलावट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। गैंग के लोग टैंकर की सील को स्पेशल चाबी से खोलकर असली दूध निकालते थे, फिर उसमें केमिकल से बना ‘मिलावटी दूध’ मिला देते थे। 29 जुलाई को भास्कर डिजिटल में खुलासे के बाद होटल मालिक सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

8. जयपुर में युवक के गले में पेचकस घोंपकर हत्या जयपुर में पेचकस घोंपकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मालपुरा गेट स्थित बस स्टैंड के पास उसकी लाश पड़ी मिली थी। युवक दोस्त के साथ शराब पार्टी कर पैदल घर लौट रहा था। बाइक पर आए हमलावर उसकी हत्या कर भाग निकले। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें

9. जमानती धाराओं में बेल नहीं देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानती अपराध होने के बावजूद सेक्सटॉर्शन की आरोपी 2 महिलाओं को जमानत नहीं देने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कोर्ट ने दोनों महिलाओं को जमानत पर छोड़ने का आदेश भी दिया। पूरी खबर पढ़ें

10. जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने नाबालिग को कुचला, मौत जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे नाबालिग को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी को ट्रक मारने के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया। घायल रिश्तेदार को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading