☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद झील का जलस्तर 18.40 फीट पहुंच गया है। इस सीजन में झील में 4 फीट के करीब पानी आया है।

राजसमंद में पिछले 9 दिनों से बारिश नहीं होने से सूखा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद मानसून की मेहरबानी नहीं होने से जलाशयों में पानी की आवक का स्तर भी कम हुआ है। बारिश के शुरूआती दौर में जिले के प्रमुख 25 बांधों में से 8 बांध बाघेरी नाक

.

वही राजसमंद की प्रमुख लाइफ लाइन राजसमंद झील में अभी पानी की आवक जारी है। राजसमंद झील में खारी फीडर से 5 फीट के गेज पर पानी की आवक जारी है। जबकि बहुत ही कम मात्रा में गौमती नदी से भी पानी आ रहा है। इन दोनों जल आवक स्रोतों से अब करीब 4 फीट पानी झील में पहुंच चुका है। मानसून की शुरुआत में 15 जून को झील का जल स्तर 14.50 फीट था जो बढ़कर अब 18.40 फीट हो गया है। जबकि झील का कुल गेज 30 फीट है, झील अभी 11 फीट के करीब खाली है।

हालांकि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल गया है। झील से पेयजल आपूर्ति के साथ साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी दिया जाता है। फिलहाल शहर वासियों की झील के लबालब होने का इंतजार है और शहरवासियों की नजरे झील के बढ़ते गेज पर है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading