![]()
खाद्य विभाग ने NFSA के अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए है।
खाद्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘गिव अप’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा सूची से नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र 646 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। वे सभी 31 अगस्त तक इस योजना से स्वेच्छा से नाम हटवा सकते हैं।
डीएसओ मोहन लाल देव ने बताया कि खाद्य विभाग ने ‘गिव अप’ अभियान के तहत सरकारी कार्मिक, आयकर दाता, एक लाख से अधिक वार्षिक आय, चार पहिया निजी वाहन वाले अपात्र श्रेणी के परिवारों को स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाने का अंतिम अवसर दिया है।
आवेदन प्रस्तुत कर एनएफएसए योजना से अपना नाम हटवा सकते हैं। यदि इसके बाद भी इन अपात्रता के श्रेणी में आने वाले परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम नहीं हटवाते हैं तो वसूली संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
3259 परिवारों ने हटवाया नाम
उन्होंने बताया कि ’गिव अप’ अभियान के तहत स्वेच्छा से नाम हटवाने के लिए आवेदन प्राप्त होने पर जिले में अब तक 3 हजार 259 परिवारों के 15 हजार 849 सदस्यों का नाम इस योजना से हटाया गया है। साथ ही, 646 परिवारों को अपात्र होने के बावजूद नाम नहीं हटवाने पर नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
डिटेल जानकारी जुटा रहा विभाग
डीएसओ ने बताया कि अपात्र परिवारों की जांच कर चिह्नित करने के लिए विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक एवं उचित मूल्य दुकानदारों से समन्वय स्थापित कर सघन जांच की जा रही है। खाद्य विभाग जल्द ही परिवहन विभाग से चार पहिया निजी वाहन मालिकों का डाटा लेकर अपात्रों को चिन्हित करेगा। इसके बाद वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments