☜ Click Here to Star Rating


विरोध प्रकट करते क्षेत्रवासी।

अजमेर के ज्ञान विहार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना रहा कि समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही और न ही समस्या समाधान नहीं हुआ।

.

ऐसे में मजबूर होकर रविवार को क्षेत्रवासी हाथों में तख्तियां लेकर घरों से निकले और विरोध प्रकट किया। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन को मजबूर होना पडे़गा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हाथों में समस्या लिखी तख्तियां लेकर लोग घरों से निकले।

हाथों में समस्या लिखी तख्तियां लेकर लोग घरों से निकले।

ज्ञान विकास समिति के अध्यक्ष विभोर गर्ग, उपाध्यक्ष सतीश गोयल, राकेश बरमेचा, जय प्रकाश गौतम ने सभी विभागों से समस्या समाधान के लिए शीघ्र कार्यवाही की मांग की। लोगों का कहना रहा कि बाड़ी नदी के नाले की दीवार व कॉलोनी से गुजरने वाला नाला, जो बाड़ी नदी में मिलता है, उसकी दीवारों व आस पास की जमीन धंस गई है। अमृत योजना 2.0 में ज्ञान विहार कॉलोनी के लिए नई लाइन डालने और टंकी बाबत भूमि आवंटन में अनावश्यक देरी की जा रही है।

ज्ञान विहार में श्री कल्याण मंदिर के पीछे/पास ज्ञान विहार कॉलोनी के मकानों में आज तक पानी की लाइन नहीं डाली गई। नक्षत्र गार्डन के आस/पास की क्षतिग्रस्त रोड नहीं बनाई जा रही। ज्ञान विहार कॉलोनी के गेट के पास अस्थाई अतिक्रमण हटाएं जाए। नियमित सफाई हो, गार्डन के पास ट्रांसफर जमीन से सटा हुआ, उसे हटाया जाए। 48 घंटे के अंतराल पर नियमित पानी की सप्लाई हो और 60 फीट रोड पर लाइट की व्यवस्था की जाए।

इस दौरान प्रेम नाथ,बाल किशन मित्तल,विमलेश छापरवाल, सुनील गोयल, के.के.अग्रवाल,पदम डाणी, आर.एस. नायक, लक्ष्मी चंद रंगनानी, राधे श्याम गर्ग, उमेश माथुर , सुषमा अग्रवाल, रंजना गोयल, विक्टोरिया डाणी, विनीता मित्तल, हंसा गर्ग, सुनीता पारिक आदि मौजूद रहे।

कॉलोनी में एकत्र होकर लोगों ने समस्याओं को लेकर रोष जताया।

कॉलोनी में एकत्र होकर लोगों ने समस्याओं को लेकर रोष जताया।

लोगों का आरोप है कि यहां सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती।

लोगों का आरोप है कि यहां सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती।

नाले की दीवार टूटी हुई और कट्‌टे लगाए गए है।

नाले की दीवार टूटी हुई और कट्‌टे लगाए गए है।

क्षेत्र की टूटी पड़ी सड़कें।

क्षेत्र की टूटी पड़ी सड़कें।

हादसे को आमंत्रण देता नाला।

हादसे को आमंत्रण देता नाला।

हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने समस्याओं पर रोष जताया।

हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने समस्याओं पर रोष जताया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading