☜ Click Here to Star Rating


भारत ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन अर्थ 2025 की मेजबानी करते हुए इतिहास रच दिया।

भारत ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन अर्थ 2025 की मेजबानी करते हुए इतिहास रच दिया। जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 11 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें क्यूबा की लीह रेयास ने बाजी मारते हुए खिताब अ

.

प्रतियोगिता की शुरुआत नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड से हुई, जहां सभी देशों की प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और पर्यावरणीय जागरूकता को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद ओपनिंग राउंड, क्वेश्चन-आंसर और अन्य प्रतिस्पर्धी चरणों में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। सभी राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीह रेयास ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

क्यूबा की लीह रेयास ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

क्यूबा की लीह रेयास ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

इनको दिए गए विशेष खिताब

  • मिस पॉपुलर – क्यूबा
  • बेस्ट इन स्विम शूट – भारत
  • बेस्ट ब्यूटीफुल स्किन – वियतनाम
  • टॉप मॉडल – मेक्सिको
  • बेस्ट इन ईवनिंग गाउन – नेपाल
  • बेस्ट इन रैम्प वॉक – फिलीपींस

देर रात जारी हुए फाइनल रिजल्ट्स में क्यूबा की लीह रेयास विजेता बनीं, कनाडा की मिशा फर्स्ट रनर-अप, फिलीपींस की मेरिडिथ बोबाडिला सेकंड रनर-अप, स्पेन की सोफिया लोरेंटे थर्ड रनर-अप और मेक्सिको की जोहाना गोंजालेज फोर्थ रनर-अप रहीं।

प्रतियोगिता की शुरुआत नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड से हुई

प्रतियोगिता की शुरुआत नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड से हुई

कार्यक्रम में ग्लैमानंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद, डायरेक्टर निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा और भारत 24 के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्रा समेत दुनिया भर से लगभग 500 डेलीगेट्स मौजूद थे।

टॉप 6 में फिलीपींस, नेपाल, क्यूबा, मेक्सिको, स्पेन और कनाडा की प्रतिभागी शामिल रहीं। वहीं फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर कनाडा की मिशा, सेकेंड रनर अप फिलीपींस की मेरिडिथ बोबाडिला, थर्ड रनर अप स्पेन की सोफिया लोरेंटे व फोर्थ रनरअप मेक्सिको की जोहाना गोंजालेज रही।

मिस टीन अर्थ दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते किशोर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है, और यहां की प्रतिभागियां अक्सर प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन्स के रूप में उभरती हैं।

मिस टीन अर्थ दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते किशोर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है, और यहां की प्रतिभागियां अक्सर प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन्स के रूप में उभरती हैं।

निखिल आनंद ने कहा कि भारत में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी हमारे बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। मिस टीन अर्थ दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते किशोर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है और यहां की प्रतिभागियां अक्सर प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन्स के रूप में उभरती हैं।

ग्रैंड फिनाले में कम्बोडिया की लिएकहेना, क्यूबा की लिया रेयेस, भारत की खुशी यादव, नेपाल की प्रिंसेस मल्ला, स्पेन की सोफिया लोरेंटे, नीदरलैंड्स की ज़ैंथे विट, वियतनाम की लिंह, कनाडा की मिशा, मेक्सिको की जोहाना गोंजालेज, फिलीपींस की मेरिडिथ बोबाडिला और श्रीलंका की मविथी पुनसरानी ने हिस्सा लिया।

समापन के दौरान यह घोषणा भी की गई कि अगले सप्ताह जयपुर में ही देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading