☜ Click Here to Star Rating


पश्चिमी जिले जैसलमेर में मानसून के विदा हुई 10 दिन बीत चुके है। लेकिन पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से तो राहत मिली हुई है पर गर्मी का असर खत्म नहीं हुआ है और उमस भी पीछा नहीं छोड़ रही है। जबकि आमतौर पर शारदीय नवरात्र में सुबह शाम

.

इस बार सुबह शाम वाली हल्की सर्दी का असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी पिछले वर्ष की तरह सर्दी की दस्तक देरी से होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

नवरात्र में भी गर्मी का असर बरक़रार।

नवरात्र में भी गर्मी का असर बरक़रार।

6 दिनों से पारा 37 पर स्थिर जैसलमेर जिले में पिछले 6 दिनों से पारा 37 डिग्री पर चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। जबकि रात का पारा 1.0 डिग्री कम दर्ज हुआ।

सप्ताह भर मौसम रहेगा साफ जैसलमेर जिले में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान से विदा हुआ मानसून मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 12 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर ओर तीव्र होकर अवदाब बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अब जिले में बरसात की संभावना नहीं।

अब जिले में बरसात की संभावना नहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading