कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बोरखेड़ा ग्रामीण पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोटा-बूंदी जिले की कानून व्यवस्था, नशा मुक्ति, अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सोशल मीडिया पर सक्रिय पुलिसिंग जैसे मुद्दों पर व
स्पीकर बिरला ने कहा कि कोटा शैक्षणिक नगरी है, जहां देशभर से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे में यहां नशा मुक्ति अभियान चलाना जरूरी है ताकि नई पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके। इसके लिए अगले तीन महीने कोटा-बूंदी ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं, जहां नशा बेचने वालों की सूचना गोपनीय तरीके से दी जा सकेगी।

पुलिस लाइन में मौजूद सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ब्लैक स्पॉट की पहचान के साथ अन्य कारणों को भी दूर किया जाएगा। सभी विभागों के समन्वय से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी। वहीं, कोटा पुलिस छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देगी। इसके लिए एक विशेष एप तैयार किया गया है, जिसके बटन दबाने पर पुलिस 3 से 4 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब व्हाट्सएप के जरिए अपनी एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे।
इस मौके पर स्पीकर बिरला ने ग्रामीण पुलिस लाइन में बन रहे कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास भी किया। यह हॉल पुलिस कर्मियों के पारिवारिक कार्यक्रम और आधिकारिक बैठकों के लिए उपयोगी होगा। इसका निर्माण सीसीएल द्वारा कराया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments