![]()
ग्राम पंचायत सिवेरा में जीएसटी और सफाई को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही ने ग्राम पंचायत सिवेरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर अनिल कुमार कौशिक, उपायुक्त राज्य कर और प्रशासक सिवेरा कन्हैयालाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उपायुक्त राज्य कर महिपाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी में बड़ा बदलाव किया गया है। 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त कर केवल 5 और 18 प्रतिशत के स्लैब रखे गए हैं। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम हुए हैं। जीवन रक्षक दवाइयों और स्टेशनरी से जीएसटी हटा दी गई है।
डाकघर अधीक्षक अनिल कुमार कौशिक ने सरकारी बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, पीएलआई, पीपीएफ और आरडी योजनाओं के लाभ बताए। साथ ही डाक विभाग में आधार अपडेट की प्रक्रिया समझाई।
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डाला। योगाचार्य भीक सिंह भाटी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग और पोषण की महत्ता बताई। प्रशासक कन्हैयालाल ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और गांव की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने छात्रवृत्ति के लिए आधार अपडेट करवाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गोप सिंह विरोली ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments