☜ Click Here to Star Rating



गंगापुर थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा में अपराध और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत गंगापुर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े महिलाओं के जेवर लूटने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।इ

.

दिन दहाड़े राह चलती महिलाओं को बनाते निशाना

गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी के तहत गंगापुर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े महिलाओं के जेवर लूटने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया और इनसे आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा किया गया है।

खेत से घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को रतनलाल साल्वी ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि मेरी मां डाली बाई दोपहर 12 बजे के करीब खेत पर गई थी, दिन में 2:30 बजे के करीब मेरी मां पैदल महेंद्रगढ़ रोड से खेत से अपने घर के लिए रवाना हुई थी और मैं बाइक लेकर उन्हें लेने के लिए गया था, करीब 3 बजे के आसपास मेरी मां का फोन आया की बाइक पर आए दो आदमियों ने जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।

लोग पकड़ने दौड़े तो बाइक छोड़कर भागे

मुझे डरा धमकाकर मेरी रामनवमी और मांदलिया छीन लिया और महेंद्रगढ़ की ओर भाग निकले। हमने गांव वालों की मदद से बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।बदमाश घटना में काम में आ रही है अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने इस वारदात के बाद एक मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज ओर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया, इस टीम ने आसपास के संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की , महेंद्रगढ़ के पास कारोई सर्कल में मिली बाइक के बारे में जांच की गई। टेक्निकल डेटा , परंपरागत पुलिसिंग और सूचनाओं को कलेक्ट कर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इन दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने घर लौट रही बुजुर्ग महिला सहितकरीब आधा दर्जन से अधिक वारदात करना कबूल किया।

इन आधा दर्जन वारदात को दिया अंजाम

दोनों आरोपियों ने दो माह 2 महीने पहले झूंपुरा में भेरुजी के स्थान पर एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने रामनवमी, मोती सोने के और चार मांदलिया लूटे । एक महीने पहले रायपुर पालरा में एक महिला के दो मोती और एक चांदी का गहना लूट कर ले गए । 2 महीने पहले दिन में मुकुंद रायपुर में एक महिला के सोने के दो मोती एक चांद सोने का गले के आभूषण लूट ले गए । 20 25 दिन पहले करेड़ा में एक बच्ची से एक चांद सोने का लूट कर ले गए । 2 महीने पहले रायपुर नांदशा के बीच एक महिला के गले से सोने की रामनवमी , मांदलिया सोने का लूट कर ले गए ।

महेंद्रगढ़ में एक महिला के गले से रामनवमी मांदलिया और चार मोती लूट कर ले गए।

ये थे टीम में शामिल

आरोपियों को पकड़ने गई टीम में गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय, एएसआई नारायण लाल, हेड कांस्टेबल ताराचंद , देवीलाल,कांस्टेबल सुरेश कुमार , रामदेव , सुभाष , हेमेंद्र और नरपत सिंह शामिल रहे।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने इन वारदात को अंजाम देने में जाकिर हुसैन ( 25 ) पिता अकरम अली नीलगर मुसलमान निवासी गंगापुर पप्पू लाल ( 25 ) पिता शांतिलाल नायक निवासी गंगापुर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading