☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। कुटले खान बने EEMA के स्टार मेंबर।

राजस्थान के जैसलमेर जिले के लोक कलाकार कुटले खान को विख्यात ‘ईवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन’ (EEMA) ने अपना स्टार मेंबर बनाया है। जिले के लोक गायक मामे खान के साथ ये उपलब्धि हासिल करने वाले कुटले खान दूसरे लोक गायक है जिनको ये सम्मान मिला ह

.

इस अवसर पर कुटले खान ने कहा- ‘यह सम्मान उन सभी लोक कलाकारों का है, जिनके सुरों में मिट्टी की महक है और आत्मा की सच्चाई। मैं इसे अपने परिवार, गुरुओं और राजस्थान के संगीत को समर्पित करता हूं।’ कुटले खान की यह उपलब्धि आज के युवा कलाकारों को यह संदेश देती है कि लोक परंपरा में रचनात्मकता और समर्पण हो तो वह सीमाओं से परे जाकर इतिहास रच सकती है। गौरतलब है कि EEMA के स्टार मेंबर की लिस्ट में संगीतकार व गायक शंकर महादेवन, पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी व मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी शामिल किया गया है।

जैसलमेर के लोक कलाकार कुटले खान 80 देशों में लोक संगीत का परचम लहरा चुके हैं।

जैसलमेर के लोक कलाकार कुटले खान 80 देशों में लोक संगीत का परचम लहरा चुके हैं।

EEMA स्टार मेंबरशिप, एक प्रतिष्ठित सम्मान

दरअसल, यह सम्मान उन कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने कला, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में देश विदेश में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसमें मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन, पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी व मशहूर स्टेंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी शामिल है। यह सम्मान राजस्थान के सांस्कृतिक परिदृश्य को न केवल संरक्षित करने, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर और अधिक गौरव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

80 देशों की यात्रा कर चुके हैं कुटले खान

जैसलमेर की मिट्टी से निकले लोक कलाकार कुटले खान अब तक 80 से अधिक देशों में राजस्थान की लोक परंपराओं को प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जापान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मलेशिया, यूएई, और रूस जैसे प्रमुख देशों में मंच साझा कर राजस्थानी संगीत को ग्लोबल पहचान दी है। कुटले खान ने अम्बाला, एक्शन, अफवाह, दहाड़, लव शादी ड्रामा जैसी कई फिल्मों और टीवी सीरीज के लिए पार्श्व गायक रहे हैं। कुटले खान को कोक स्टूडियो, एमटीवी सीजन 3 में दिखाया गया था।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स में तीन बार निभाई भागीदारी।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स में तीन बार निभाई भागीदारी।

IIFA में तीन बार भागीदारी, GIMA अवॉर्ड विजेता

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स जैसे विश्व स्तरीय आयोजन में कुटले खान ने तीन बार राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व किया। हर बार उन्होंने अपनी जादुई गायकी से लाखों दर्शकों का दिल जीतकर यह साबित किया कि राजस्थानी लोक संगीत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीछे नहीं है। इसके साथ ही कुटले खान को उनके संगीत में नवाचार और पारंपरिकता के लिए GIMA (World Indian Music Awards) से भी नवाजा गया है। उन्हें अपनी रचना “मूमल” के लिए ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी अवार्ड्स (GiMA) 2015 में सर्वश्रेष्ठ लोक एकल पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार भारतीय संगीत क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है।

जैसलमेर के मामे खान बने EEMA के स्टार मेंबर:शंकर महादेवन-सुनील ग्रोवर-जसबीर जस्सी भी शामिल; जैसलमेर का बढ़ाया मान



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading