सिरे मंदिर में जलांधरनाथ महादेव का महाकाल के तज पर किया श्रृंगार व 151 तरह की मीठाई से लगाया भोग
सावन मास के अन्तिम सोमवार को सुबह 4 बजे से जलाअभिषेक व पूजा की। सिरे मंदिर के भवड गुफा में विराजमान भगवान जालंधरनाथ महादेव को महाकाल की तरज पर श्रृंगार किया। और 151 तरह की मीठाई से का लगाया भोग, लोगों ढोल धमाकों के सा महाआरती की।

सवरूपरा महादेव मंदिर में अभिषेक करते हुए श्रंद्धालु
सावन महिने के चौथे सोमवार को सिरे मंदिर, सरूपरा महादेव, जागनाथ महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर लेटा,शिव वाड़ी, पानिया नाड़ा, मल्केश्वर मठ, भैरूनाथ अखाड़ा, धुणीया मंठ, झरणेश्वर महादेव व वागेश्वर मठ में भगवान शिव का जलाअभिषेक करने के लिए सुबह करीब 4 बजे से भक्तों की कतारे नजर आई। जिसके बाद श्रंद्धालुओं ने एक-एक शिवलिंग पर दूध अभिषेक, जल अभिषेक व बीलपत्र चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। जिसके बाद श्रदालुंओं ने रंग बिरेगे फूलों से शिवलिग का श्रृंगार किया। इसके साथ सुबह करीब 6 बजे भगवान शिव की महाआरती की गई।

सुबह महाआरती करते श्रद्धालु
जालोर के कन्याचल पहाड़ी पर स्थित सिरे मंदिर के भवड गुफा में विराजमान भगवान जालंनरनाथ महादेव को महाकाल के तज पर सजाया गया। वही भगवान शिव को 151 तरह की मीठाई का भोग लगाया। जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रंद्धालुओं ने भगवान शिव की महाआरती की। पीर शांतिनाथ महाराज की भी पूजा कर आशीर्वाद लिया। पीर गंगनाथ महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारो से कन्याचल पहाड़ी भक्तिमय हो गई।

सवरूपरा महादेव मंदिर में पूजा करते हुए संत व श्रंद्धालु
सरूपरा महादेव मंदिर व जागनाथ महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारे नजर आई। वही आज दिन भर शिवालयों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होगे। पुराने जालोर में स्थित झरणेश्वर महादेव मंदिर में रात में एक शाम झरणेश्वर महादेव के नाम भजन संख्या का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न भजन कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाऐगी।

जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने भगवान जालंधर नाथ महादेव व पीर गंगानाथ महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया

सिरे मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए लगी कतार
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments