![]()
हरमाड़ा इलाके में एक स्टूडेंट ने ब्लेड से हाथ की नस काट छत से छलांग लगाकर सुसाइड किया।
जयपुर में शनिवार रात एक स्टूडेंट के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। ब्लेड से हाथ की नस काटने के बाद दो मंजिल ऊंचाई से उसने पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। परिजनों को रविवार सुबह पड़ोसी की छत पर उसकी लाश मिली। हरमाड़ा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबू
ASI प्रमोद कुमावत ने बताया- हरमाड़ा के शिवा नगर निवासी रोहन चौधरी (22) पुत्र शीशराम चौधरी ने सुसाइड किया है। रोहन चौधरी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। आर्मी से रिटायर्ड उसके पिता शीशराम शनिवार को सीकर के कल्याणपुरा गांव गए हुए थे। शनिवार रात को खाना खाने के बाद रोहन तीसरी मंजिल पर बने अपने स्टडी रुम में पढ़ाई करने चला गया। देर रात उसने छत पर ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद दो मंजिल ऊंचाई से घर के पीछे पड़ोसी की छत पर छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।
छत पर पड़ी मिली लाश सुबह करीब 8 बजे घर के पीछे रहने वाले अशोक यादव ने पड़ोसी के बंद पड़े घर की छत पर रोहन को पड़ा देखा। निढाल हालत में पड़े देखकर तुरंत रोहन की मां को कॉल किया। मंदिर गई रोहन की मां से बातकर उन्होंने छत पर पड़े होने के बारे में बताया। परिजनों के पहुंचकर पड़ोसी की छत पर रोहन को संभालने पर मृत मिला। हरमाड़ा थाना पुलिस छत पर लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।
सुसाइड के कारण का नहीं पता पार्षद महेश अग्रवाल ने बताया- मृतक रोहन के घर की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी पर उसका मोबाइल रखा मिला है। एक ब्लेड भी छत पर पड़ी मिली है, दीवारों पर खून के निशान भी है। पुलिस का मानना है कि देर रात रोहन ने ब्लेड से अपने हाथ की कलाई नस काट ली। खून निकलने के साथ ही दर्द असहनीय होने पर उसने करीब 22 फीट ऊंचाई से पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments