टेस्ट में नंबर कम आने पर सरकारी स्कूल के टीचर ने दसवीं के स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा। उसकी पीठ, हाथ और पैरों पर चोट के निशान हैं। मां का आरोप है कि टेस्ट में नंबर कम आने पर टीचर ने मारपीट की।
मामला अजमेर के भिनाय थाना इलाके नागोला गांव के सरकार स्कूल का बुधवार का है। मां भिनाय पुलिस थाने में रिपोर्ट दे दी है। मामले की जानकारी के बाद उच्च अधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपल से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
यह है मामला
मां ने बताया- मेरा 15 साल का बेटा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागोला में दसवीं में पढ़ता है। आज सुबह स्कूल गया। दोपहर में लौटा तो रो रहा था। रोने का कारण पूछा तो बताया कि दोपहर 12 बजे पहले टेस्ट में नंबर कम आने पर टीचर दीपक जाट ने हाथ-पैरों से मारा और गाली-गलौच की।
टीचर की मारपीट के कारण पीठ, पैरों और हाथों पर अंदरूनी और गंभीर चोट आई है। इससे बेटा चल भी नहीं पा रहा था। उसे लेकर अस्पताल गई। बीच रास्ते में टीचर मिल गया। उसे टोका तो बोला- नंबर कम आए हैं और फिर मारूंगा। तुझे जो करना है, कर लेना। बेटे का हॉस्पिटल में इलाज करवाया है। पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दी है।
मां ने कहा…

अगर मारपीट करने वाले टीचर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कल सुबह सात बजे भूख हड़ताल पर बैठूंगी। सभी से निवेदन है कि टीचर को गिरफ्तार कर सजा दिलवाएं

स्कूल प्रिंसिपल रचना गौड़ ने कहा…

टीचर ने बच्चे को पीटा और टीचर ने गलती मान ली है। उच्च अधिकारियों ने भी रिपोर्ट मांग ली है और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। जांच टीम कल जांच करने आएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस बोली-मेडिकल कराया, जांच में रखी है शिकायत
भिनाय थाने के ASI रामाकिशन ने बताया- मां ने शिकायत दी है। अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत जांच में रखी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments