पत्नी से झगड़े के बाद पति ने तेजाब पीने की कोशिश की। मौके पर मामला शांत करवाने पहुंचे कॉन्स्टेबल ने उसे रोका और बोतल छीनने की कोशिश की। इस बीच तेजाब उसके दोनों हाथों और वर्दी पर आ गिरा, जिससे दोनों हाथ झुलस गए। घटना में महिला का पति भी झुलस गया।
घटना के बाद कॉन्स्टेबल युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा और इलाज करवाया। फिलहाल दोनों हॉस्पिटल में भर्ती है।
दरअसल, चांधन पुलिस चौकी में दोपहर करीब एक बजे अभय कमांड केन्द्र जैसलमेर से सूचना मिली कि चांधन गांव में एक पीड़िता के साथ उसका पति मारपीट कर रहा हैं।

कॉन्स्टेबल खीमसिंह के तेजाब से जले हाथ।
कॉन्स्टेबल ने बीच-बचाव का प्रयास किया सूचना पर चौकी में ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल खीमसिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पति-पत्नी दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। खीमसिंह ने उन्हें बीच बचाव कर रोकने का प्रयास किया तो पीड़िता के पति राधेश्याम सोनी ने यकायक पास में पड़ी तेजाब की शीशी से तेजाब पीने की कोशिश की।
कॉन्स्टेबल खीमसिंह ने बताया- बीच बचाव के दौरान महिला के पति राधेश्याम सोनी ने तेजाब की शीशी लेकर उसे पीने का प्रयास करने लगा। उससे तेजाब की बोतल छीनने का प्रयास किया तो छीना-छपटी में तेजाब खीमसिंह के ऊपर गिर गया। इससे कॉन्स्टेबल के दोनों हाथ व वर्दी जल गई।
हालांकि खीमसिंह ने अपने झुलसने की परवाह किए बिना तेजाब की बोतल छीन ली। घटना के दौरान राधेश्याम भी तेजाब से झुलस गया।

सदर थाना प्रभारी बगडूराम भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायल राधेश्याम सोनी के बारे में जानकारी ली।
हॉस्पिटल ले जाकर करवाया एडमिट घटना के तुरंत बाद खीमसिंह राधेश्याम सोनी को लेकर चांधन स्थित PHC पहुंचा। प्राथमिक इलाज के बाद जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आया। जहां दोनों को का इलाज जारी है।
कॉन्स्टेबल खीमसिंह ने बताया- अविलम्ब नजदीकी हॉस्पिटल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाकर जैसलमेर स्थित जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उसके बाद कॉन्स्टेबल द्वारा अपना इलाज करवाया। कॉन्स्टेबल खीमसिंह के साहस की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पोस्ट कर खीमसिंह की तारीफ की।
कॉन्स्टेबल खीमसिंह ने राधेश्याम सोनी को अपनी पत्नी से झगड़ा करते रोका तो उसने तेज़ाब पीने का प्रयास किया। मगर खीमसिंह ने राधेश्याम के हाथ से तेज़ाब की शीशी पकड़ ली।
इस दौरान हुई छीना-झपटी में राधेश्याम सोनी व कॉन्स्टेबल खीमसिंह भी झुलस गया। खीमसिंह के दोनों हाथ झुलस गए व वर्दी भी जल गई। कॉन्स्टेबल खीमसिंह व राधेश्याम सोनी को जैसलमेर स्थित जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments