☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। राजस्थान में भजनलाल सरकार का जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…

.

1. राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल करते हुए 15 प्रतिशत का कोटा पूरा कर लिया है। अब राजस्थान में भी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गई है। पिछले 23 दिनों में सीएम भजनलाल शर्मा तीन बार दिल्ली दौरा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. चूरू के जवान की टीम ने गिराए थे पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट ऑपरेशन सिंदूर में चूरू के जवान की टीम ने पाकिस्तान के F-16 सहित 5 फाइटर जेट गिराए थे। भारतीय वायुसेना में सार्जेंट भले सिंह (38) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 के लॉन्चर इंचार्ज थे। अब चूरू के हासियावास निवासी भले सिंह को उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

3. हॉस्टल में नींद में किया टॉयलेट, गर्म सरिए से दागा बाड़मेर जिले में एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दागा जा रहा है। आरोप है कि जो मासूम नींद में टॉयलेट कर देते हैं उनके साथ ये हैवानियत की जा रही है। यहां से एक बच्चे के भागने के बाद ये मामला सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

4. अजमेर में मकान की दूसरी मंजिल से गिरा युवक अजमेर में बैलेंस बिगड़ने से एक युवक दूसर मंजिल से गिर गया। चंद सेकेंड में करीब 20 फीट से नीचे आए युवक को सिर व पीठ में गंभीर चोट आई है। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत नाजुक है। पूरी खबर पढ़ें…

5. बीकानेर से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन राजस्थान में अब चौथी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। ये बीकानेर से चूरू होते हुए दिल्ली तक चलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को अधिकृत जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढे़ं… अब 5 अहम खबरें…

6. जैसलमेर में जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार राजस्थान के जैसलमेर में जांच एजेंसियों ने एक और संदिग्ध को जासूसी के आरोप में पकड़ा है। इस बार कार्रवाई जैसलमेर-जोधपुर रोड के आर्मी एरिया में हुई है। आरोपी यहां के एक रेस्टोरेंट में काम करने आया था। वो पाकिस्तानी नंबरों पर किसी से बात कर रहा था। उसके मोबाइल में कई और पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

7. दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी जयपुर के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द पैलेस और एसएमएस स्कूल को देर रात मेल कर धमकी दी गई। स्कूल स्टाफ ने सुबह मेल देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों स्कूलों में बम निरोधक दस्ता, एटीएस की टीम पहुंची। वहीं बच्चों को वापस घर भेज दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

8. रेप केस करने वाली महिला को ही मिली सजा अलवर में रेप का मामला दर्ज करवाने वाली महिला ही गुनहगार निकली। पॉक्सो कोर्ट नंबर-4 ने आज महिला को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। वहीं उसके 9 महीने के बेटे को भी उसके कारण जेल जाना पड़ेगा। महिला ने आरोप लगाया था कि रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने उसके साथ रेप किया था। पुलिस जांच में मामला उल्टा निकला। पूरी खबर पढ़ें…

9. रविंद्र सिंह भाटी ने धरना स्थल पर गुजारी रात जैसलमेर में एक निजी सोलर कंपनी में कार्यरत युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भिनाजपुरा में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार रात धरना स्थल पर गुजारी। भाटी ने कहा- प्रशासन इन कंपनियों का गुलाम है। न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

10. जयपुर में कार में मिले नाबालिग सगे भाइयों के शव जयपुर में बंद कार में दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों नाबालिग घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गए थे। परिवार ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे जयपुर के गलता गेट के नगतलाई इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading