☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी के बाद शहर में लगे आपत्तिजनक होर्डिग्स व पोस्टरों की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। हालांकि जांच में जुटी पुलिस की तीन टीमें लगातार सुराग तलाश रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस मामले के ब

.

दरअसल, पूर्व विधायक मेवाराम जैन की करीब 21 माह बाद का निष्कासन रद्द कर 22 सितंबर को सदस्यता को बहाल कर दिया था। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने ज्वाइन लेटर देकर पार्टी में वापसी करवाई। इससे साथ पूर्व विधायक के विरोधियों ने दिल्ली में पहुंचकर विरोध भी दर्ज करवाया गया। आलाकमान ने उनकी बात को सुना।

शनिवार की सुबह इन पोस्टरों के बाद बढ़ा था विवाद।

शनिवार की सुबह इन पोस्टरों के बाद बढ़ा था विवाद।

शनिवार को पूर्व विधायक ज्वाइन के बाद पहली बार बाड़मेर आ रहे थे। इस पहले एक तरफ स्वागत के होर्डिग्स तो दूसरी तरफ आपत्तिजनक होर्डिग्स व पोस्टर बाड़मेर शहर, बालोतरा में लगे। पोस्टरों में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर लिखा होने के बाद कांग्रेस संगठनों में हड़कंप मच गया। तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी कर इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं बताया। इसके बाद मेवाराम जैन के वकील सुल्तान सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं, यूनीपोल विज्ञापन कंपनी के एनएस पब्लिकेशन इंडिया प्रा.लि. के स्थानीय मैनेजर गौरव ने पुलिस थाना कोतवाली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों मुकदमों को दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे है। पोस्टर लगे वाली जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे है। 6-7 युवक है हमारी पूरी टीम लगी है जल्द उनको पकड़ लेंगे। शहर में इस तरीके से फोटो लगाना गलत है।

तीन टीमें कर रही पूरे मामले की जांच

घटना को देखते हुए बाड़मेर डिप्टी रमेश शर्मा, कोतवाल बलभद्र सिंह और डीएसटी प्रभारी महिपालसिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अल टीमें बनाई गई है। ये टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। हर छोटे-बड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने अब कई संदिग्धों को ट्रेस किया है। लेकिन किसी को फिलहाल डिटेन नहीं लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी पहलुओं पर जांच हो रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे मामले के तार बालोतरा से जुड़े हो सकते है। पुलिस वहां के रिकॉर्ड और एक्टिविटी को खंगाल रही है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की स्पेश्ल टीम लगातार पूछताछ और निगरानी कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading