डॉ. अकमल को जयपुर में हकीम अबुल हमीद की जयंती पर यूनानी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हकीम अब्दुल हमीद उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।
अखिल भारतीय यूनानी तिब्बी सम्मेलन राजस्थान यूनिट ने रविवार को जयपुर में आयोजित समारोह में यूनानी मेडिकल कॉलेज के डा. मोहम्मद अकमल, डा. सरफराज अहमद को पुरस्कृत किया। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नामी हकीम अबुल हमीद की जयंती पर यूनानी क्षेत्र म
उल्लेखनीय है कि हकीम अब्दुल हमीद एक यूनानी चिकित्सक थे। जिन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण सहित कई प्रकार अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिले। इस बार जयपुर में हकीम अब्दुल हमीद की जयंती पर हुए इस सेमिनार में यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ यूनानी टोंक के डॉक्टर सरफराज अहमद एसोसिएट प्रोफेसर विभाग मोआलेजात और डॉक्टर मोहम्मद अकमल एसोसिएट प्रोफेसर विभाग इलाज बित तदबीर को यूनानी चिकित्सा के शैक्षणिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. सरफराज को यूनानी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर हकीम अबुल हमीद की जयंती पर जयपुर में हकीम अब्दुल हमीद उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
12 साल से यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में दे रहे योगदान समारोह में हिजामा थैरेपी सहित कई प्रकार के रोगों के निदान में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर अकमल को सम्मान मिला। इसी प्रकार चर्म रोग, लकवा सहित कई रोगों के उपचार के लिए डॉक्टर सरफराज को सम्मान मिला। दोनों ही पिछले करीब 12 साल से यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
समारोह में यूनानी चिकित्सा पद्धति को समय की आवश्यकताओं के अनुसार रिसर्च और नई तकनीक से जोड़ कर अधिक लाभकारी बनाने, आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित निदेशालय के यूनानी विभाग में सीनियरिटी के आधार पर विभाग के वरिष्ठतम अनुभवी चिकित्सक को ही निर्देशक के पद पर नियुक्त दिए जाने की मांग भी रखी गई। समारोह में ओएसडी मुख्यमंत्री गोविंद पारीक और कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि डॉ. आजम बैग और कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने अवॉर्ड दिए।
इनपुट: एम असलम।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments