![]()
उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के सेमड़ गांव में गवरी मंचन कार्यक्रम देखने गए एक परिवार के सूने मकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों शातिर चोरों को पकड़ लिया और सायरा पुलिस के हवाले किया।
घटना बीती रात करीब 11 बजे की है जब गांव में गवरी नृत्य चल रहा था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे थे। पीछे से चोर कस्बे के देवालीला जैन के सूने मकान में घुसे और चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर खुद ही ग्रामीणों के चंगुल में फंस गए।
चोरी जिस रस्सी से उतरे, उसे ग्रामीणों ने खींच लिया चोर छत पर लगे लोहे के वेंटीलेशन को तोड़कर रस्सी के सहारे मकान के अंदर घुसे। तभी गांव के चौकीदार को मकान के अंदर से संदिग्ध आवाज सुनाई देने लगी। उसने तुरंत गांव के कुछ लोगों को मौके पर बुलाया।
ग्रामीणों ने छत पर जाकर चोरों के भागने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को बाहर खींच लिया। जिससे चोर मकान के भीतर ही फंस गए। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि वनाराम की सूचना पर सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का ताला खोला तो अंदर दोनों चोर चोरी करते पकड़े गए।
गांव के ही निकले दोनों आरोपी, एक पुजारी परिवार से पुलिस ने जब मकान से दोनों चोरों को पकड़ा तो बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दोनों चोरों को बाहर लाई तो ग्रामीणों ने उनकी पहचान की। इनकी पहचान कमलेश दास वैष्णव पिता देवी दास वैष्णव और जगदीश पिता बंसीलाल लोहार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं जिससे ग्रामीण परेशान है। आरोपी कमलेश दास वैष्णव का परिवार गांव के एक मंदिर में पुजारी का काम करता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments