![]()
खास एप के जरिए महिलाओं की आवाज निकालकर वीडियो बना फंसाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जो सेक्सटॉर्शन के जरिए मोटी रकम वसूलता था। अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने आरोपी डीग निवासी मुस्ताक खान को अरेस्ट कर लिया। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल
इस मामले का अलवर ASP कांबले ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पीड़ितों को वीडियो कॉल करता और अश्लील कंटेंट दिखाता था। जिसे स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए पीड़ितों की वीडियो बना लेता और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। जांच में सामने आया है कि वह किसी विशेष ऐप की मदद से लड़की की तरह आवाज निकालता था जिससे सामने वाले को शक न हो।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री और चैट रिकॉर्ड्स मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कांबले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने लोगों को इस तरह से ब्लैकमेल किया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें और किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments