![]()
जिला अस्पताल में मृतका के परिजन।
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के दड़ीका गांव में गुरुवार रात रामलाल की 40 वर्षीय पत्नी कालीबाई ने खांसी की दवा समझकर गलती से कपास पर छिड़कने वाली ज़हरीली दवा पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी की शादी 2 महीने बाद में थी।
मृतक महिला के जेठ भोलाराम ने बताया कि कालीबाई लंबे समय से श्वांस की बीमारी से जूझ रही थी। घर में अचानक खांसी की दवा की जगह खेती में देने वाली दवा पी गई। जिसेस उसकी तेजी से तबीयत बिगड़ गई। महिला को पहले गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से अलवर रैफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा विकलांग है। वहीं, उसकी एक बेटी की दीपावली के आसपास शादी तय थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और गांव में भी शोक है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments