![]()
पाली के सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का आरोपी।
पाली पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पांच महीने पहले रोहट थाना क्षेत्र में आरोपी पुलिस को देखकर 15 किलो अफीम और 500 किलो डोडा पोस्त से भरी कार छोड़कर फरार गया था। जिसकी पुलिस को त
मामले में SP पूजा अवाना ने बताया कि पांच माह पहले जोधपुर में लगे प्रोबेशनर आईपीएस की टीम द्वारा पीछा करने के दौरान रोहट के भाकरीवाला इलाके में तस्कर कार छोड़ भाग गया था। जिसकी पहचान प्रकाश पुत्र भेराराम विश्नोई निवासी सारण नगर जिला जोधपुर के रूप में हुई थी। उसकी तलाश में जुटी सदर थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी पूजा अवाना ने बताया कि 27 मार्च की देर रात को एसएचओ डांगियावास और आईपीएस प्रोबेश्नर अशिमा वासवानी ने रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी को सूचना दी थी कि दो कार में सवार तस्करों को पीछा किया तो वे रूट बदल कर रोहट इलाके में घुसकर भाग रहे हैं। रोहट पुलिस ने सांवलता कलां और भाखरीवाला गांव की सरहद में रात के समय नाकाबंदी की। भाखरीवाला सरहद में पुलिस टीम को देख कर दोनों कार को अंधेरे में छोड़ कर तस्कर भाग गए। तलाशी में कार में 15 किलो अफीम व पांच क्विंटल डोडा मिला था। जिसे रोहट पुलिस ने जब्त किया था।
एएसपी विपिन शर्मा और सीओ ग्रामीण रतन देवासी के निर्देशन में मामले की जांच सदर एसएचओ सहदेव चौधरी को सौंपी गई, जिन्होंने टीम की मदद से मारवाड़ से मेवाड़ तक रूट मैप बना तस्करों की कार के फुटेज जुटाए। सदर थाने के कांस्टेबल सुरेश चौधरी के साथ महिपाल, रमेश कुमार व लक्ष्मणसिह आकड़ावास की टीम ने मामले में फरार तस्कर प्रकाश पुत्र भेराराम विश्नोई निवासी सारण नगर, बावरला को गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ कर फरार अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments