चोरों ने दुकान की शटर को सभ्भल से तोड़ने की कोशिश की।
डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में दो चोरों ने परचून की दुकान की शटर तोड़ने की कोशिश की लेकिन, चोरों को आसपास के लोगों ने देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। एक चोर भागने में कामयाब रहा। वहीं दूसरे चोर को स्थानीय लोगों और पुलिस ने पीछा कर
सभ्भल से दुकान की शटर तोड़ने की कोशिश
थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि धीमरी रोड़ पर भगवत की परचून की दुकान है। रात करीब 11 बजे दो चोरों ने सभ्भल से दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की, जब शटर उनसे नहीं टूटा तो, वह दुकान के बाहर लगे वल्ब को तोड़ने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने चोरों को वल्ब तोड़ते हुए देख लिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पहाड़ी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

चोर दुकान के बाहर लगे वल्ब को डंडे से तोड़ने की कोशिश करते रहे।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने चोर को पीछा कर पकड़ा
पुलिस को देख एक चोर बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरा चोर पुलिस से बचने के लिए खेतों में भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चोर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments