☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर की रूपनगर, भुवाणा, नलफला, वाडा, ढीकली प्लान में टाउनशिप पॉलिसी का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड चल रहे उदयपुर नगर विकास प्रन्यास वर्तमान यूडीए के तत्कालीन सचिव और तत्कालीन उप नगर नियोजक (डीटीपी) को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। यह आदेश पि

.

राज्य के कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव महेश कुमार मीणा ने निकाले आदेश में उदयपुर यूआईटी में सचिव रहे आरएएस अधिकारी राजेश जोशी और तत्कालीन उप नगर नियोजक (डीटीपी) रहीं ऋतु शर्मा को बहाल कर दिया है।

अधिकारियों के निलंबन के प्रकरणों के पुनरावलोकन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में विचार करने के बाद दोनों को बहाल करने की अभिशंषा की गई थी।

उल्लेखनीय है कि 2022 से 24 तक के ऑडिट और अन्य के तहत इन पर नियमों के विरूद्ध कई प्लानिंगों की अनुमति देने और राजस्व हानि पहुंचाई के आरोप में इनको सस्पेंड किया था। इस बीच इस मामले में पिछले दिनों ही जोधपुर हाईकोर्ट ने उदयपुर की रूपनगर, भुवाणा, नलफला, वाडा, ढीकली प्लान को लेकर पटटे रद्द करने के मामले में दायर रिट याचिका पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की और से ​दिए गए आदेशों को निरस्त कर दिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading