☜ Click Here to Star Rating



चूरू में रतनगढ़ में जहरीले जीव के काटने से बिगड़ी व्यक्ति की तबीयत, डीबी अस्पताल में भर्ती।

चूरू में रतनगढ़ रोड स्थित खेत से करेला तोड़ने गए नबीबक्ष (53) को जहरीले जीव ने काट लिया। घटना सोमवार शाम की है। तबीयत बिगड़ने मंगलवार को परिजनों से नबीबक्ष अस्पताल में भर्ती कराया।

.

जानकारी में सामने आया है कि लोहिया कॉलेज के पास रहने वाले नबीबक्ष को झाड़ियों में करेला तोड़ते समय जहरीले जीव के काटने का अहसास हुआ। उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में मौजूद अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। नबीबक्ष घटना को अनदेखा कर घर लौट आए। खाना खाकर सो गए। मंगलवार दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पैर में तेज दर्द होने लगा। चलने-फिरने में परेशानी होने लगी। सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हुई।

परिवार के लोग तुरंत उन्हें डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद इलाज शुरू किया। फिलहाल नबीबक्ष अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading