![]()
जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर-एसपी
भीलवाड़ा में आगामी त्योहार जलझूलनी ग्यारस , बारावफात और अनंत चतुर्दशी को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमा
प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
बैठक के दौरान कलेक्टर संधु ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, और इसे किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सभी नागरिकों से सौहार्द और एकता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।एसपी ने बैठक में सभी धर्मों के लोगो से प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहारों को मानने की अपील की। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की जताई प्रतिबद्धता
बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जताई।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। इस दौरान एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments