![]()
51 इंदौरी ढोल की धुन पर श्रद्धालु भी जमकर नाचे।
भीलवाड़ा में गणेश चतुर्थी से चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान शहर की विभिन्न कॉलोनियों स्थित पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं सामूहिक शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में 51 इंदौरी ढोल और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। विसर्जन से पहले महाआरती
तेजाजी चौक स्थित गणेश घाट पर प्रतिमाओं की महाआरती के बाद प्रतिमाओं को हरणी महादेव रोड स्थित काइन हाउस में गंगाजल, गोमूत्र व इत्र डाल शुद्धिकरण किए गए विशेष कुंड में विसर्जन किया जाएगा।
इससे पहले राजेंद्रमार्ग स्कूल ग्राउंड से बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होकर स्टेशन चौराहा पहुंची,जहां संत- महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा झंडी दिखाकर शोभायात्रा विधिवत रवाना होगी। शोभायात्रा का शहर में कई स्वयंसेवी, सामाजिक व समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर और ठंडे पेय से स्वागत किया जाएगा। पुष्पवर्षा के लिए अजमेर से 5 क्विंटल गुलाब के फूल मंगवाए गए हैं।
शाम 5:30 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल ग्राउंड से प्रतिमाओं की बैंडबाजों, हाथी, ऊंट व घोड़ों के साथ सामूहिक शोभायात्रा शुरू होकर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर संत-महात्मा व गणमान्य नागरिक झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में युवा डांडिया नृत्य, अखाड़ा प्रदर्शन तथा श्रद्धालु मंगलमूर्ति गजानंद के जयकारे लगाते चलेंगे।
मुख्य बाजारों से होते हुए शोभायात्रा गुलमंडी होते हुए रात 8 बजे के बाद तेजाजी चौक पहुंचेगी। तेजाजी चौक स्थित बड़ के पेड़ के नीचे बने गणेश घाट पर सभी प्रतिमाओं की अतिथियों द्वारा सामूहिक महाआरती की जाएगी। उसके बाद समिति की ओर से सभी प्रतिमाओं को काइन हाउस स्थित विशेष कुंड में विसर्जन के लिए रवाना किया जाएगा। शोभायात्रा का गुलाल के बजाय फूलों से स्वागत होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments