☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ जिले के बोजुंदा गांव में शनिवार को पानी निकासी के लिए बनाए जा रहे रास्ते की खुदाई के दौरान अडानी गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस की बदबू आते ही इलाके के लोग घबरा गए और तुरंत एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई।

.

इसी लाइन से सरस डेयरी को गैस की सप्लाई होती है, जिसके कारण करीब 3 घंटे तक डेयरी को होने वाली गैस की सप्लाई नहीं हो सकी।

दरअसल, हादसा बोजुंदा के अमरनाथ मंदिर से थोड़ी दूरी पर एक पुलिया के पास हुआ। जब ग्रामीणों ने क्षेत्र में बारिश के बाद जमा हुए पानी की निकासी के लिए जेसीबी की मदद से खुदाई शुरू की थी। खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव होने लगा।

रिसाव की जानकारी मिलते ही कंपनी और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की।

रिसाव की जानकारी मिलते ही कंपनी और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की।

सरस डेयरी की सप्लाई हुई प्रभावित गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का सबसे बड़ा असर चित्तौड़गढ़ की सरस डेयरी पर पड़ा। इस पाइपलाइन से डेयरी को नियमित गैस सप्लाई होती थी, जो इस हादसे के बाद लगभग ढाई से तीन घंटे तक पूरी तरह से बंद रही। इससे डेयरी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अडानी गैस एजेंसी को दी सूचना जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत चित्तौड़गढ़ के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बीनू देवल को सूचना दी। एसडीएम ने तत्काल रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी को मौके पर भेजा। सुमन तिवारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पाइपलाइन टूटने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना बोजुंदा के अमरनाथ मंदिर से थोड़ी दूरी पर एक पुलिया के पास हुई, जहां जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

कंपनी की टीम ने करवाई पाइपलाइन की मरम्मत घटना की गंभीरता को देखते हुए अडानी गैस एजेंसी की टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। एजेंसी की ओर से रविशंकर यादव, मनीष पाठक और हिमांशु शुक्ला मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से सावधानीपूर्वक खुदाई कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य पूरा होते ही गैस की सप्लाई पुनः शुरू कर दी गई, जिससे डेयरी का कार्य दोबारा सुचारू हो सका।

इसके साथ ही अडानी ग्रुप की ओर से ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading