☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में धूमधाम से निकली गणपति प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा।

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों से शनिवार सुबह होते ही पूरा डूंगरपुर जिला गूंजने लगा।

.

शहर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा की विदाई में लोग उमड़ पड़े। घरों में स्थापित मूर्तियों को दो नदी में विसर्जन किया गया। वहीं, गणेश पांडालों में स्थापित मूर्तियों की गाजे बाजे ओर धूम-धड़ाके के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। युवा बैंड की धुनों पर जमकर नाचे। एक साथ कई गणेश प्रतिमाएं झांकियों के साथ शहर में घूमते हुए 2 नदी पहुंचे। जहां गणपति बप्पा के जयकारों के साथ विसर्जन किया।

धूमधाम से निकली गणपति की शोभायात्रा।

धूमधाम से निकली गणपति की शोभायात्रा।

गणेशोत्सव के दस दिन पूरे होने पर शनिवार सुबह से ही स्थापित मूर्तियों के विसर्जन का दौर शुरू हो गया।।घरों में स्थापित मूर्तियों की विधि-विधान के साथ पूजा के बाद जलाशयों में जाकर विसर्जन किया गया। शहर के पास दो नदी पर पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वहीं गणपति प्रतिमा विसर्जन को लेकर सजे धजे गणपति बप्पा को पालकी और झांकियों में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में उमड़े शहरवासी।

शोभायात्रा में उमड़े शहरवासी।

डूंगरपुर शहर में हाउसिंग बोर्ड माताजी मंदिर की शोभायात्रा से शुरुआत हुई। इसके बाद पत्रकार कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड विजयगंज कॉलोनी की शोभायात्रा एक साथ गाजे बाजे के साथ निकली। पुराने शहर के गणेश मंडल ओर कई गणेश मंदिरों की प्रतिमाएं भव्य शोभायात्रा में जुड़ती गई। विजय गणपति मंडल, पंच परमेश्वर गणपति मंडल न्यू कॉलोनी, धनेश्वर मंडल, गमीरा गणपति मंडल, सूरमों का चौक, केशव मंडल दर्जीवाड़ा, श्रद्धानंद गणपति मंडल मोचीवाड़ा, सिद्धिविनायक मंडल भोईवाड़ा, मुरला गणेश मंदिर, फौज का बड़ला, निष्कलंक गणपति मंदिर, सादवाड़ा, पातेला, भीमराव अंबेडकर कॉलोनी पातेला, श्रीगणेश मंडल घाटी, शिवाजी मंडल, सुथारवाड़ा, गणेशोत्सव समिति गर्ग मोहल्ला अंबामाता गणेश मंडल पातेला, पत्रकार कॉलोनी गणपति मंडल की ओर शोभायात्राएं निकाली गई है।जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा मोरिया के साथ नाचते गाते पूरे शहर में गुजरे।

शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची ओर इसके बाद सभी शोभायात्रा दो नदी पर आकर एक एक विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading