![]()
पाली में गुरुवार दोपहर को पीड़ित परिवार के लोग एसपी से मिले और अपनी पीड़ा बताते हुए राहत दिलाने की मांग की।
पाली में गुरुवार दोपहर को बंजारा समाज के कुछ लोग sp पूजा अवाना से मिले। जिसमें आरोप लगाया कि 11 हजार रूपये जुर्माने के नहीं देने पर समाज के पंचों ने उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया और हुक्का पानी बंद कर दिया। उन्होंने बताया को वे रिपोर्ट दर्ज करवाने
ज्ञापन सौंपते समय पाली के सर्वोदय नगर भटवाड़ा निवासी पन्ना लाल पुत्र भायाराम और ढलाराम पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि 10.मई को समाज के पंचो को शामिल किया। जो मीटिंग हिम्मत नगर बंजारा समाज भवन में हुई। जिसमें समाज के पंच पहुंचे। जिनसे समाज से बहिष्कृत क्यों किया गया तो उन्होंने 11 हजार का जुर्माना भरने और समाज को खाना देने के बाद समाज में शामिल करने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए इतना जुर्माना नहीं भर सकते। इस ओर उन्होंने कहा कि 2,500 रुपए समाज में दण्डस्वरूप जमा कराने होगे। तब ये रुपए जमा करवाए।
ज्ञापन में बताया कि 14 मई को गंगा प्रसादी हिम्मत नगर में हुई भिड़ने उनके परिवार को नहीं बुलाया गया। 30 मई को एक शादी समारोह में ही उनके परिवार को नहीं बुलाया गया। इस बारे में जब उस परिवार से पूछा तो उन्होंने कहा कि पंचों ने तुम्हारे परिवार को समाज से बहिष्कृत कर रखा है। इस पर पंचों से पूछा तो उन्होंने 11 हजार रूपये और समाज को खाना देने के बाद ही समाज ने शामिल करने की बात कही। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि समाज के और ही कई परिवारों को पंचों ने तुगलकी फरमान जारी कर समाज से बहिष्कृत कर रहा है। जिससे समाज के दूसरे लोग अपने घर में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में उन्हें उन्हीं बुलाते और न ही आते है। जिसके चलते उन्हें मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने पंचों के खिलाफ करवाई की मांग की। इस दौरान कई जने मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments