☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ की टाउन थाना पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी का अपहरण कर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

स्क्रैप व्यापारी को धोखे से हनुमानगढ़ बुलाकर अपहरण व लूट मामले में तीन साल से फरार दस हजार रुपए के इनामी ठग को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी टटलूबाजी गैंग का सदस्य और अव्वल दर्जे का ठग है। पहले इस मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पु

.

टाउन थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा ने बताया कि भूपेन्द्र जैन पुत्र दर्शनलाल जैन निवासी श्रीनगर रोड, नेहरू नगर, किरानीपुरा नाका मदार अजमेर ने टाउन पुलिस थाना में परिवाद पेश किया कि वह स्क्रैप व्यापारी है। आरोपियों ने अपना नाम-पता बदल कर स्क्रैप का सामान खरीदने के बहाने से उसे हनुमानगढ़ बुलाया। वह अपने साले के साथ स्क्रैप का माल खरीदने हनुमानगढ़ आ गया। आरोपी उन दोनों को एक गाड़ी में बैठाकर गांवों के रास्ते से एक बंद कमरे में ले गए और अपहरण कर लिया। मोबाइल फोन, सोने की चेन, 1 लाख 57 हजार रुपए की नकदी छीन ली। फोन पे से रुपए ट्रांसफर करवाकर उन्हें सूरतगढ़ थर्मल तिराहा पर छोड़ दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया।

थाने के एसआई मोहर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बेहतर फील्ड इंटेलिजेंस तथा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर प्रकरण में फरार इनामी आरोपी जमशेद उर्फ जम्मी (29) पुत्र अतरू, निवासी सुबा की ढाणी, गांव कारेण्डा पीएस चौपानकी जिला भिवाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। थाना प्रभारी कच्छावा के अनुसार आरोपी जमशेद उर्फ जम्मी के खिलाफ पूर्व में हरियाणा व गुजरात सहित अन्य राज्यों के पुलिस थानों में करीब छह मुकदमे लूटपाट व मारपीट के दर्ज हैं। आरोपी जमशेद उर्फ जम्मी टटलूबाजी गैंग का सदस्य है, जो सोनू उर्फ स्वर्ण सिंह, अफजल, सद्दाम हुसैन के साथ टटलूबाजी गैंग का संचालन करता है।

इस गैंग के सदस्य लोगों को लोहे का स्क्रैप, सोने की ईंट आदि लालच देकर अलग-अलग जगहों पर बुलाकर टटलूबाजी कर ठगी करने के आदी हैं। यह लोग ठगी करने के बाद नए-नए ठिकाने बनाकर पहाड़ी क्षेत्र में रहते हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में टाउन थाना के एसआई मोहर सिंह, कॉन्स्टेबल महंगा सिंह व कालूराम के अलावा भिवाड़ी जिले के चौपानकी थाना के हैड कॉन्स्टेबल सतीश चन्द्र, कॉन्स्टेबल प्रकाशचंद्र, पंकज कुमार, भीम सिंह व रामनरेश शामिल रहे। इस कार्रवाई में भिवाड़ी जिले के चौपानकी थाना के कॉन्स्टेबल पंकज कुमार का विशेष योगदान रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading