![]()
बूंदी के कहार मोहल्ले में अतिवृष्टि से मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार का आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया।
बूंदी के कहार मोहल्ले में अतिवृष्टि से मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार का आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा मकान की 36 फीट ऊंची क्षतिग्रस्त दीवारों को हटाने, मलबा उठाने और बूंदी तहसील द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजे की अनुश
जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, राजस्थान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजकुमार माथुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष आनंदीलाल मीणा और समाजसेवी पुरुषोत्तम पारीक ने अनशन समाप्त करवाया।
उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। क्षतिग्रस्त मकान के बाहर अनशन पर बैठे परिवार के सदस्यों रमेश कहार, दुर्गाशंकर कहार, सूरजमल कहार, रूपशंकर कहार, रामशोभा कहार, जानकी कहार, कमला कहार, मंजू कहार, मोहिनी कहार, रुक्मिणी कहार, पिंकी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रमिला कहार और डोली कहार को माल्यार्पण कर जूस पिलाया गया।
राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा और एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन राठौर भी इस दौरान मौजूद रहे। एडवोकेट हेमराज मीणा ने भी अनशनकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन को मानवीय संवेदनाओं के साथ अतिवृष्टि पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बूंदी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अतिवृष्टि से काफी क्षति हुई है। राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने भी कहा कि पीड़ित परिवारों का दर्द समझकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए खड़ा होना होगा।
सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष आनंदीलाल मीणा ने पीड़ित परिवार की स्थिति को ‘झकझोर देने वाली’ बताया। उन्होंने कहा कि परिवार के पास आवास और भोजन की व्यवस्था नहीं है। मीणा ने घोषणा की कि राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के साथ मिलकर वे पीड़ित परिवार के लिए छह महीने के राशन की व्यवस्था करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments