![]()
गवर्नमेंट कॉलेज कोटपूतली में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं और महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुदेश कुमारी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ये योजनाएं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए प्रदान की जाती हैं।
सुदेश कुमारी ने बताया कि उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना भी राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इसके तहत उच्च शिक्षित बालिकाओं को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
इसके अतिरिक्त, ट्रांसफर वाउचर योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं और निशुल्क कोचिंग के लिए अनुप्रति कोचिंग योजना के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. उर्मिल महलावत ने की। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने और अपने शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शोभा जोहरी द्वारा किया गया। अंत में, प्रो. सुमन पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. ज्योति पाठक, प्रो. पदमा मीणा, प्रो. बबीता यादव, शुभ लता यादव, बरखा, कोमल, भूमिका एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments